{"_id":"6a1f0ce832d49b77440be1a1","slug":"car-collides-with-two-vehicles-near-court-premises-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-195626-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कोर्ट परिसर के समीप कार ने दो वाहनों की मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कोर्ट परिसर के समीप कार ने दो वाहनों की मारी टक्कर
Wed, 03 Jun 2026 10:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत कोर्ट परिसर के समीप कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक सहित एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। क्रेन की मदद से गाड़ियों को सड़क से हटाया और सुचारु यातायात सुनिश्चित किया गया।
घटना सोमवार रात की है, जब दैहण का कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने सभी पक्षों से घटना की जानकारी ली। हालांकि तीनों पक्षों में समझौता हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करवाने और तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। संवाद