{"_id":"ea3c012ab229f9f9dccdd67041ca8018","slug":"car-accident-in-nadaun-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में एलआईसी अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हादसे में एलआईसी अधिकारी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन के गांव गगाल के पास वीरवार रात एक कार के पेड़ से टकरा जाने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल हुआ है।
मृतक की पहचान रोहित शर्मा (29) निवासी तरवोटा नगर, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। रोहित शर्मा नादौन में एलआईसी में अधिकारी के पद पर तैनात था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रोहित शर्मा और उसका कुक राजेंद्र शर्मा भूंपल से नादौन की ओर कार में आ रहे थे। कार को रोहित शर्मा ड्राइव कर रहे थे।
गगाल के पास अचानक कार एक सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में रोहित शर्मा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
कुक राजेंद्र शर्मा घायल हो गए। कोहला निवासी शमन कुमार ने कहा कि वह शादी समारोह से लौट रहे थे तो गगाल में कार को दुर्घटनाग्रस्त पाया। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर उन्होंने कार रोकी। पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस हेडक्वार्टर भी फोन किया।
पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंची। बड़ी मुश्किल से घायलों को निकाला और नादौन अस्पताल पहुंचा। लेकिन रोहित की मौत हो चुकी थी।
पुलिस थाना नादौन के आईओ एसआई सोहन सिंह ने बताया कि रोहित कार में अपने कुक के साथ सवार था। गगाल के पास दुर्घटना में रोहित शर्मा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के लेट पहुंचने की शिकायत पर एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी यदि किसी प्रकार की कोई लापरवाही पाई गई होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
समय पर पहुंचती एंबुलेंस तो बच जाती जान
हादसा स्थल पर घटना के बाद एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। इस दौरान घायल तड़पता रहा। अगर समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो शायद रोहित की जान बच जाती। शमन कुमार ने कहा कि पुलिस भी देरी से पहुंची।