{"_id":"634eaa66aa0fcb545164cae6","slug":"candidates-will-be-able-to-enroll-online-sitting-at-home-hamirpur-hp-news-sml4253186186","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से नामांकन पत्र भरने की सुविधा प्रदान की है। अब कोई भी प्रत्याशी घर बैठे मोबाइल और लैपटॉप से चुनाव नामांकन पत्र भर सकेगा। हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली मर्तबा ऑनलाइन माध्यम से नामांकन पत्र भरने की सुविधा प्रदान की गई है। इससे पूर्व रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में ऑफलाइन ही नामांकन की व्यवस्था थी। प्रत्येक प्रत्याशी को नामांकन पत्र भरने के बाद प्रिंट आउट लेना होगा, जिसे नोटरी से तस्दीक करवाने के बाद रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाना पड़ेगा। हालांकि, नामांकन का प्रिंट आउट प्रत्याशी अपने प्रस्तावक के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवा सकता है।
प्रत्याशी को खुद रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं होगी। नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। प्रत्याशी को इसे ऑनलाइन ही भरना होगा। इसी तरह चुनाव शपथ पत्र भी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भरने की सुविधा रहेगी। प्रत्येक प्रत्याशी को चुनाव के लिए सिक्योरिटी राशि भी ऑनलाइन भरने की सुविधा प्रदान की गई है। प्रत्याशी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से सिक्योरिटी राशि जमा करवा सकेगा। इसके अलावा कोषाधिकारी के पास भी सिक्योरिटी राशि जमा करवाने की सुविधा रहेगी। ऑनलाइन नामांकन और शपथ पत्र जमा करवाने की सुविधा की सबसे खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में गलती की गुंजाइश न के बराबर है। अगर कोई कॉलम गलत भरा जाता है तो ऑनलाइन ही उसमें संशोधन का विकल्प भी रहेगा।
समय और धन की होगी बचत
ऑनलाइन माध्यम से नामांकन पत्र भरने की सुविधा से प्रत्याशी के समय और धन की बचत होगी। क्योंकि जब कोई प्रत्याशी व्यक्तिगत तौर पर नामांकन करवाने आता है तो उसके साथ उसके कुछ समर्थक भी रहते हैं। अकसर नामांकन के दौरान अधिकतर प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के चक्कर में सैकड़ों वाहनों की रैली सहित नामांकन करने आते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान कई तरह के खर्चे उठाने पड़ते हैं। इससे समय की भी बर्बादी होती है। वहीं, मैनुअली नामांकन के दौरान गलत नामांकन भरने से इसके रद्द होने की संभावना भी रहती है। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी हमीरपुर मनीष कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।