फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Candidates should be present at the time of opening the strong room

Hamirpur (Himachal) News: आठ को स्ट्रांग रूम खोलने के समय मौजूद रहें प्रत्याशी

Wed, 30 Nov 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र-38 के तहत विधानसभा आम चुनाव-2022 की मतगणना के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के कमरा नंबर 308 में मतगणना केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस मतगणना केंद्र पर आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम और वीवीपैट कमरा नंबर 309 और 310 में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। मतगणना के दिन आठ दिसंबर को ये स्ट्रांग रूम सुबह सात बजे खोले जाएंगे।
विज्ञापन

हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों एवं उनके अभिकर्ताओं को सूचित किया है कि वह आठ अक्तूबर को सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खोलने की प्रक्रिया के अवलोकन के लिए अपने आधिकारिक प्रतिनिधि नियुक्त कर दें। इन प्रतिनिधियों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार या उनके एजेंट अपने मतगणना एजेंटों में से भी किसी प्रतिनिधि को स्ट्रांग रूम खोलने की प्रक्रिया के अवलोकन के लिए अधिकृत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed