फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Candidate will be able to spend 40 lakh rupees on campaigning in Vis elections: ADM

विस चुनाव में प्रत्याशी प्रचार पर खर्च कर सकेगा 40 लाख रुपये : एडीएम

Wed, 12 Oct 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Candidate will be able to spend 40 lakh rupees on campaigning in Vis elections: ADM
विधानसभा चुनाव में चुनावी खर्चों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एडीएम जितेंद्र सांजटा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में उम्मीदवारों की ओर से किए जाने वाले व्यय के अनुवीक्षण कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों व टीमों का प्रशिक्षण एडीसी जितेंद्र सांजटा की अध्यक्षता में बुधवार को हमीर भवन में हुआ। तहसीलदार निर्वाचन उपेंद्र नाथ शुक्ला ने सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, अवलोकन टीम, लेखाकरण टीम, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और काल सेंटर के संबंध में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि प्रत्येक चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार इन विधानसभा चुनावों में अपने प्रचार पर 40 लाख तक खर्च कर सकता है। उम्मीदवार को अपना एक अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा तथा इस खाते से ही चुनाव पर खर्च की जाने वाली राशि की अदायगी की जाएगी। वीडियो निगरानी टीम सभी जनसभाओं की वीडियोग्राफी करेगी। प्रत्येक जनसभा पर होने वाले खर्च का पूरा ब्योरा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नियुक्त लेखाकरण की ओर से छाया प्रेक्षण रजिस्टर में तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ते तथा स्थैतिक निगरानी दल चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, धन के दुरुपयोग तथा अवैध शराब आदि की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed