फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Campaign to prevent rabies

Hamirpur (Himachal) News: रेबीज की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान

Sat, 27 Sep 2025 09:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश पशुपालन विभाग की ओर से प्रदेशभर में 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में जिला हमीरपुर में चार अक्तूबर तक आप, मैं और हमारा समुदाय थीम पर निशुल्क टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन

अभियान में पशुपालन विभाग की टीम पालतू और आवारा कुत्तों का टीकाकरण करेगी। टीकाकरण के लिए जिले में सभी पशु चिकित्सालयों और विभागीय अस्पतालों में निशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। पशुपालक अपने पालतू कुत्तों का टीकाकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त स्थानीय नगर निकाय नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायतें और ग्राम पंचायतें आवारा कुत्तों को एकत्रित करेंगी। पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर टीकाकरण करेंगी। जिला पशुपालन विभाग के उपनिदेशक सतीश कपूर ने कहा कि वर्ष 2030 तक रेबीज मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विभाग ने अभियान शुरू किया है ताकि रेबीज को समाप्त करने का कार्य शीघ्र पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिक अपने पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं और आवारा कुत्तों के टीकाकरण में विभाग को सहयोग दें। रेबीज रोकथाम में हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है, तभी हम 2030 तक रेबीज मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed