{"_id":"684b2c7d8927fb8e52095be0","slug":"cadets-honored-for-outstanding-performance-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-158291-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कैडेट्स सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कैडेट्स सम्मानित
Fri, 13 Jun 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) 4 एचपी एनसीसी (आई) कॉय हमीरपुर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर वीरवार को डूंगरी में संपन्न हुआ। 10 दिवसीय शिविर का आयोजन कमांडेंट कर्नल एसएस रावत की देखरेख में हुआ।
शिविर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के कैडेटों ने अपने नेतृत्व कौशल, शारीरिक फिटनेस और सामुदायिक सेवा अभिविन्यास को विकसित करने के लिए कठोर प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया।
शिविर में कैडेट्स ने ड्रिल अभ्यास, हथियार प्रशिक्षण, मानचित्र पढ़ना, चित्रकला प्रतियोगिता आदि में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। शिविर में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ग्रुप कमांडर एनसीसी ने शिमला मुख्यालय का दौरा भी किया।
विज्ञापन
ग्रुप कमांडर ने कैडेटों और स्टाफ सदस्यों के साथ बातचीत की और शिविर के कैडेटों को एक अधिकारी के रूप में रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। अंत में उत्कृष्ट कैडेटों को विभिन्न गतिविधियों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।