{"_id":"6740f0adcab70f4da50d7046","slug":"by-raising-questions-on-cm-rana-should-answer-on-woodvilla-issue-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-141452-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर सवाल उठाने से वुडविला मामले पर जवाब दें राणा : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पर सवाल उठाने से वुडविला मामले पर जवाब दें राणा : सुरेश
Sat, 23 Nov 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
कहा, चैरिटेबल अस्प्ताल भोटा के लिए कानून बदलने से गुरेज नहीं करेगी सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधायक सुरेश ने कहा कि ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए लोगों का सीएम सुक्खू से रिश्ता बताने वाले पूर्व विधायक राजेंद्र राणा यह बताएं कि शिमला के वुडविला होटल में जिन महिलाओं के साथ वह देखे गए थे, उनके साथ उनके क्या रिश्ते थे।
हमीरपुर में लोनिवि के विश्राम गृह में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक भोरंज सुरेश कुमार ने भाजपा नेता राजेंद्र राणा के बयान पर पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि वुडविला प्रकरण के बाद ही राजेंद्र राणा की कुर्सी तत्तकालीन मुख्यमंत्री धूमल सरकार में छिन्न गई है। उन्होंने कहा कि बेचैनी में भाजपा नेता कांग्रेस सरकार और सीएम सुक्खू पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। ऑपरेशन लॉट्स फेल होने से भाजपाई बेचैन हैं। भाजपा नेताओं की किसी भी बात को जनता गंभीरता से नहीं ले रही है। भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही सरकार गिरने की पहले दिन से तिथियां दी जा रही हैं। अब सुप्रीम कोर्ट से सीपीएस मामले में राहत मिली है।
वर्तमान में भाजपा नेताओं के अस्तित्व की होड़ चली हुई है। जयराम, नड्डा, अनुराग और बिंदल के साथ पांचवां गुट हर्ष महाजन का हो गया है। हर्ष महाजन कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं का नेतृत्व कर हरे हैं। ईडी की ओर से प्रदेश में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनको भाजपा नेता सीएम के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता कह रहे हैं कि यह लोग सीएम के साथ देखे गए है। मुख्यमंत्री नादौन के विधायक भी हैं, ऐसे में नादौन की जनता उनका परिवार है, लेकिन अपराधियों और आरोपियों से सीएम का कोई नाता नहीं है। सीएम से नादौन का हर व्यक्ति मिलने जाता है ऐसे में यह कहना गलत है कि यदि कोई आरोपी है तो उसे सीएम के साथ रिश्ते हैं।
विज्ञापन
राधास्वामी सत्संग ब्यास के बंद होने की चर्चाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि संपतियों के हस्तातंरण का मामला है। यह मामला सरकार के विचाराधीन है। मामला धारा 118 से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सरकार को यदि कानूनों में बदलाव भी करना पड़ा, तो किया जाएगा, लेकिन अस्पताल यहीं संचालित हो इसका पूरा प्रयास होगा। भोरंज में नगर पंचायत में कुछ गांवों को शामिल करने के विरोध पर कहा कि विरोध महज भाजपा के लोग कर रहे हैं।