{"_id":"66f95d9415120e163c097b76","slug":"by-election-results-declared-the-district-got-four-ward-members-including-one-pradhan-two-deputy-pradhans-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-137203-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उपचुनाव के नतीजे घोषित, जिले को एक प्रधान, दो उपप्रधान सहित चार वार्ड सदस्य मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उपचुनाव के नतीजे घोषित, जिले को एक प्रधान, दो उपप्रधान सहित चार वार्ड सदस्य मिले
विज्ञापन
आठ बजे से दोपहर दो बजे तक शांतिपूर्ण हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में रविवार को हुए उपचुनाव के शाम को नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिले को एक प्रधान, दो उपप्रधान सहित चार वार्ड सदस्य मिल गए हैं। विकासखंड भोरंज में भकेड़ा में प्रधान पद पर कर्णवीर सिंह ने जीत हासिल की है। कर्णवीर सिंह ने कुल 283 मत प्राप्त किए हैं जबकि उनके प्रतिदंद्वी रणजीत सिंह ने 255 मत प्राप्त किए। कुल उम्मीदवार पांच थे। मतदाता 788 थे। नाहलवीं के वार्ड चार से निशा देवी वार्ड सदस्य चुनी गई हैं। निशा को 109 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके प्रतिदंद्वी यशवंत सिंह को 62 मत मिले। विकासखंड बमसन स्वाहल पंचायत में उपप्रधान पद पर कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से नरेश कुमार ने 288 मत लेकर जीत दर्ज की है। जबकि उनके प्रतिदंद्वी दिलीप चंद धीमान ने 222 मत प्राप्त किए। अवैध मतों की संख्या 16 रही, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 801 थी।
विकासखंड नादौन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भदरोल में हुए उपप्रधान पद के लिए उपचुनाव में अजय कुमार ने 295 मत हासिल करके अपने चार प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज करवाई है। वहीं, ग्राम पंचायत रैल में आयोजित वार्ड नंबर पांच में वार्ड सदस्य के उपचुनाव में कमलजीत ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 25 मत के अंतर से हराया है। इन्होंने कुल 101 मत लेकर जीत दर्ज की है। विकासखंड बिझड़ी के बड़ा ग्राम के वार्ड नंबर पांच में वार्ड सदस्य पर चैन सिंह ने विजय प्राप्त की है। उन्होंने 79 मत प्राप्त किए। जबकि उनके प्रतिदंद्वी जगत राम ने 74 मत प्राप्त कर कड़ी टक्कर दी। वहीं, ग्राम पंचायत बड़सर के वार्ड नंबर नौ में वार्ड सदस्य के रूप में योगराज ने जीत दर्ज की हैै। उन्होंने 108 मत प्राप्त किए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पूनम देवी ने 81 मत हासिल किए। इससे पहले आठ बजे से दोपहर दो बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ।