{"_id":"66e845ab3d253290b4090b22","slug":"business-establishments-remained-closed-for-two-hours-in-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136003-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में दो घंटे बंद रहे व्यापारिक प्रतिष्ठान, विभिन्न संगठनों ने बाजार में निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में दो घंटे बंद रहे व्यापारिक प्रतिष्ठान, विभिन्न संगठनों ने बाजार में निकाली रोष रैली
Tue, 17 Sep 2024 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:19 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को मांग पत्र सौंपते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। -संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। बाहरी राज्यों के लोगों के बिना पंजीकरण के सुजानपुर में घूमने की बढ़ती समस्या को लेकर सोमवार को स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठान 11:00 बजे से 1:00 बजे तक बंद रखे गए। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने मुद्दे को लेकर एसडीएम सुजानपुर को एक मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने रोष रैली भी निकाली।
इस विरोध प्रदर्शन में हिंदू जागरण मंच के मनीष चौहान, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश सडिय़ाल, व्यापार मंडल सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई अध्यक्ष अखिल, सूद टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, व्यापार मंडल कार्यकारिणी सदस्य अखिल गुप्ता, नगर परिषद वार्ड नंबर 8 की पार्षद वीना धीमान और सामाजिक कार्यकर्ता जगन कटोच ने संबोधित किया।
नेताओं ने आरोप लगाया कि सुजानपुर में बाहरी राज्यों के लोग बिना पंजीकरण के रह रहे हैं। इनके आधार कार्ड एक ही जन्म तिथि के दर्ज हैं। इससे उनकी पहचान की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर शहर में लगातार प्रवासी मूल के लोगों की संख्या बढ़ रही है। बिना पंजीकरण यह यहां पर रह रहे हैं। संगठनों ने यह भी मांग की कि अवैध निर्माण को समाज के लोग स्वयं हटवाएं।
विज्ञापन
इसके बाद लोग पुलिस सहायता कक्ष सुजानपुर बस स्टैंड के पास एकत्रित हुए और रोष रैली निकाली। रैली सुजानपुर बाजार से डोली मस्जिद और लघु सचिवालय परिसर तक गई। रैली के दौरान हिंदू समाज के लोगों ने डोली में स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। वहीं, सचिवालय परिसर के बाहर ‘हिंदु जागो रे’ गाने के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।