फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Business as usual, Bharat Band remains colorless

न कारोबार बंद रहा, न कार्यकर्ता जुटे

Mon, 28 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज, नादौन
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज, नादौन Updated Mon, 28 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Business as usual, Bharat Band remains colorless
बाजार में सामान्‍य रही आवाजाही। - फोटो : file photo

जिला हमीरपुर में विपक्ष के बंद का असर नहीं दिखा। राष्ट्रीय बंद के बावजूद हमीरपुर में गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक सभी दुकानें रोज की तरह खुली रहीं।

विज्ञापन


वहीं उपमंडल नादौन, बड़सर, बिझड़ी, भोरंज, बस्सी, तरक्वाड़ी, जाहू, सुजानपुर, अवाहदेवी, नादौन, भोटा और पट्टा के बाजारों में दिनभर रोजाना की तरह चहल-पहल रही। जिला के सभी व्यापार मंडल पहले ही बंद का विरोध कर चुके थे।
विज्ञापन


इसके चलते सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे।  व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुले रहने से कांग्रेस को भी तगड़ा झटका लगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को कारोबारियों को जरा भी समर्थन नहीं मिला। जिला मुख्यालय हमीरपुर में ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधायक एवं केसीसीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अध्यक्षता में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के 60 फीसदी से अधिक कार्यकर्ता नदारद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि उन्हें सुबह 10 बजे कार्यक्रम के आदेश मिले थे। पहले से तैयारी न होने के चलते ज्यादा कार्यकर्ता नहीं जुट पाए।

भोरंज में राजीव मेहरा की अध्यक्षता में सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज ने ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मेहरा की अध्यक्षता में उपमंडल अधिकारी नागरिक के माध्यम से सोमवार को केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के विरुद्ध राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से लेकर संयुक्त कार्यालय भोरंज तक नोटबंदी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी से आम लोगों को होने वाली समस्याओं और देश में जान गंवा चुके 70 से ज्यादा लोगों का जिक्र किया। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष प्रेम कौशल, रमेश डोगरा, राजीव राणा प्रोमिला, पुरषोत्तम और उषा बनियाल मौजूद रहे।

बड़सर में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक बड़सर कांग्रेस ने भी नोटबंदी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार बड़सर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर अध्यक्ष विपिन ढटवालिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सुजानपुर में बेदी की अध्यक्षता में सौंपा ज्ञापन

सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बेदी की अगुवाई में नोटबंदी के विरोध में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, प्रदेश युवा सचिव प्रीतपाल सिंह बेदी, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुमन अटवाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रधान मनोज ठाकुर, ब्लॉक महासचिव मनोज गुप्ता, सेवादल संयोजक राजेश्वर कटोच, ज्ञान चंद, कर्मदास, सीमा सरोच, कृष्णा देवी, वीना देवी, संजय चौधरी, टौणी देवी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व जिला प्रवक्ता अमरदीप राणा उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग

ब्लॉक कांग्रेस नादौन प्रधान पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में एसडीएम नादौन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिना सोचे-समझे नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी और बिना तैयारी के लिया है। इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों को परेशानी हुई। ज्ञापन में कहा गया कि 18 दिन बीतने के बाद भी हर दिन प्रधानमंत्री नए-नए आदेश पारित कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपति से निवेदन किया कि केंद्र सरकार को बर्खास्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed