फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   buses run on 51 routs

हमीरपुर में कल से 51 रूटों पर शुरू होगी एचआरटीसी की बस सेवा

Sat, 30 May 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
buses run on 51 routs
हमीरपुर बस स्टैंड पर बसों की देखरेख करते निगम के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। लॉकडाउन के दो माह के बाद अब सोमवार से एचआरटीसी की बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। निगम प्रबंधन ने हमीरपुर जिले के भीतर 47 लोकल रूटों और 6 अंतर जिला के रूटों पर बसें चलाने को हरी झंडी दे दी है। शनिवार को शिमला में निगम प्रबंधन की बैठक के बाद हमीरपुर एचआरटीसी डिपो में बसों का मरम्मत कार्य और साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एक जून सोमवार से जिले की जनता को घर से बाहर आने जाने के लिए परिवहन सुविधा मिलेगी। वर्तमान में कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। जिसके चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने और जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों को टैक्सी चालकों को मुंह मांगा किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। लेकिन, एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से बस सेवाएं शुरू करने के निर्णय के बाद लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। जिन छह अंतर जिला रूटों पर हमीरपुर डिपो की बसों शुरू होंगी, उनमें शिमला रूट पर एक बस, मंडी रूट पर दो बसें, पालमपुर, बद्दी और धर्मपुर रूट पर 1-1 बस रूट शामिल है। एचआरटीसी में यात्रा के दौरान सामाजिक शारीरिक दूरी और मास्क समेत अन्य नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ेगा। एक बस में केवल 60 फीसदी ही सवारियां बैठ सकेंगी। यानी तीन सीट पर दो यात्री और दो सीटों वाली जगह पर केवल एक ही यात्री सफर कर सकेगा। दिन में दो बार प्रत्येक बस को सैनिटाइज किया जाएगा। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि सोमवार से जिले हमीरपुर के 47 लोकल और अंतर जिला के 6 रूटों पर बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed