{"_id":"6a134b2851d4e86a75052848","slug":"buses-on-election-duty-passengers-wait-at-bus-stand-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-194660-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बसें चुनाव ड्यूटी पर, बस अड्डे में यात्री करते रहें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बसें चुनाव ड्यूटी पर, बस अड्डे में यात्री करते रहें इंतजार
Mon, 25 May 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 25 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यम पाठशाला हमीरपुर में पोलिंग बूथों के लिए रवाना होतामतदान दल। संवाद
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की 88 बसें रविवार को पंचायत चुनाव ड्यूटी में पोलिंग पार्टियों को लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। इससे हमीरपुर और आसपास के कई स्थानीय रूट प्रभावित रहे।
सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ा। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से बस अड्डे पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रविवार को निजी बसों की संख्या भी कम रहती है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
समय : दोपहर 12 बजे। स्थान : हमीरपुर बस अड्डा।
बस अड्डे पर यात्री बसों का इंतजार कर रहे हैं। एक-दूसरे से बसों की समयसारिणी के बारे में बात कर रहे हैं। बस अड्डे में जाकर कर्मियों से बस संचालन की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां भी मतदान सामग्री लेकर बसों में बैठ रही हैं। यात्री कह रहे हैं कि चुनाव ड्यूटी जरूरी है, लेकिन आम लोगों के लिए भी कोई दूसरी व्यवस्था होनी चाहिए थी। यात्री टैक्सियों का सहारा लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।
हालांकि, दोपहर बाद कुछ बसें वापस लौटकर रूटों पर चलीं, जिससे स्थिति में आंशिक सुधार हुआ। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार, बस अड्डा प्रभारी जगदेव सहित अन्य अधिकारी मौके पर स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।
किस विकास खंड से कितनी बसें चुनावी ड्यूटी पर
24 मई को हमीरपुर विकास खंड से 13, सुजानपुर से छह, भोरंज से 16, बिझड़ी से 16, नादौन से 20, बमसन से 9 बसें चुनाव ड्यूटी पर हैं। रविवार को कुल 88 बसें चुनावी ड्यूटी में रहीं। वहीं, 26 को 21 बसों की सेवाएं ली जाएंगी। हमीरपुर से चार, भोरंज से छह, बिझड़ी से चार, नादौन से चार, बमसन से तीन बसें शामिल हैं। 28 को 20 बसों की सेवाएं ली जाएंगी। इनमें हमीरपुर से तीन, भोरंज से छह, बिझड़ी और नादौन से चार-चार, बमसन से तीन बसें लगाई गई हैं। 30 मई को कुल 25 बसें चुनाव ड्यूटी पर हैं। इनमें हमीरपुर से तीन, सुजानपुर से छह, भोरंज से पांच, बिझड़ी और नादौन से चार-चार, बमसन से तीन बसें हैं। कुल चार दिनों में करीब 146 बसें पंचायत चुनावों में हैं। इनमें हमीरपुर से 23, सुजानपुर से 12, भोरंज से 33, बिझड़ी से 28, नादौन से 32 और बमसन से 18 बसें शामिल हैं।
-
आधा घंटा हो गया है। बेटी का इंतजार कर रही हूं। उसके साथ सुजानपुर जाना है। बसों को देख रहीं हूं कि कौन से सी बस सुजानपुर जाएगी। -माया देवी, निवासी सुजानपुर
बद्दी में निजी कार्य करता हूं। टौणी देवी जाना है। रविवार को वैसे ही बसें कम होती हैं। अब देखते हैं कब अवाहदेवी के लिए बस चलती है। -संजीव, निवासी टौणी देवी
कोट
रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या कम रहती है। चुनाव ड्यूटी के लिए बसें भेजी गई हैं। मतदान दलों को मतदान केंद्र में छोड़ने के बाद बसों को दोबारा स्थानीय रूटों पर लगाया गया। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
समाचार : नवीन
बस अड्डे हमीरपुर में चुनावी ड्यूटी में लगी सरकारी बस में बैठा मतदान दल। संवाद
हमीरपुर बस अड्डे में निरीक्षण करने के दौरान हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार व अन्य। संवाद
हमीरपुर बस अड्डे में बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगी एचआरटीसी की बसें। संवाद