{"_id":"638b90cf0a73bb33cb67db47","slug":"buses-of-himachal-road-transport-corporation-gasping-in-the-middle-of-the-journey-hamirpur-hp-news-sml4297594102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीच सफर में ही हांफ रहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीच सफर में ही हांफ रहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें
विज्ञापन
धर्मशाला से रोहडू जा रही परिवहन निगम की बस हमीरपुर के झनियारी में एनएच पर हुई खराब
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस(हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसे सफर के बीच में ही हांफ कर खड़ी हो जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह ही साढ़े पांच बजे धर्मशाला से रोहडू जा रही निगम की लंबे रूट की बस आठ बजे हमीरपुर के गांव झनियारी के पास खराब हो गई। अंतत: बस को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
बस के खराब होने की सूचना मिलते ही एचआरटीसी हमीरपुर डिपो से मेकैनिक मौके पर पहुंचे तथा इसकी मरम्मत की गई। लगभग एक घंटा मरम्मत करने के बाद बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। जिसकी वजह से लांग रूट पर जाने वाली सवारियां परेशान हुईं। शुक्रवार सायं साढ़े छह बजे भी रोहड़ू से कांगड़ा जा रही बस हमीरपुर बस स्टैंड पर खराब हो गई। जिस कारण रात भर ठंड के मौसम में यात्रियों को परेशानी हुई।
वहीं होशियारपुर से हमीरपुर आ रही बस भी शुक्रवार शाम को जोलसप्पड़ के पास हांफ गई। बस होशियारपुर से हमीरपुर आ रही थी। यात्री बस से उतरकर अन्य माध्यम से हमीरपुर बस अड्डा तक पहुंचे। शनिवार के दिन में भी मेकैनिक जोलसप्पड़ के पास खड़ी बस की मरम्मत करते रहे। यह बस होशियारपुर से दोपहर लगभग 12 बजे हमीरपुर के लिए रवाना होती है और हमीरपुर बस अड्डा पर शाम तीन बजे पहुंची।
विज्ञापन
निगम की तीन बसों में खराबी आने की सूचना प्राप्त हुई थी। तीनों बसों की मरम्मत की गई। - विवेक लखन, डीडीएम हमीरपुर