फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Buses are not running in Barsar on Sunday, problems increased in rural areas

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में रविवार को नहीं चल रहीं बसें, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ीं दिक्कतें

Mon, 16 Jun 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की सड़कों पर निजी बस रूट रविवार को बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं, स्थानीय लोगों की गुहार व शिकायत के बावजूद निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन

यातायात विभाग के अधिकारियों के ध्यान में मामला आने के बाद भी स्थिति जस की तस है। ऐसे में लोगों ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। उपमंडल बड़सर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर रविवार के दिन बसें बेहद कम चलती है। निजी बस ऑपरेटर मनमानी से रविवार के दिन बसें चला रहे हैं।
विज्ञापन

केवल एचआरटीसी के एक-दो रूटों को छोड़कर बाकी बस ऑपरेटर रविवार को अवकाश पर होते हैं। बिझड़ी-घोड़ी धबीरी, बिझड़ी-भोट, बिझड़ी–मैहरे, बिझड़ी चकमोह-कलवाल जजरी, बिझड़ी-भोटा वाया रोपड़ी, बिझड़ी-उखली वाया धंगोटा, मैहरे रैली बरठी संपर्क मार्ग पर सबसे अधिक दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में लोगों को टैक्सी का सहारा लेने को विवश होना पड़ रहा है। प्रचंड धूप में कई लोग पैदल भी सफर तय करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विभाग की ओर से कार्रवाई के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed