फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bus turn did not stop, passengers shivered in the cold

Hamirpur (Himachal) News: बंद नहीं हुई बस की बारी, ठंड में ठिठुरती रहीं सवारियां

Tue, 03 Dec 2024 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Dec 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bus turn did not stop, passengers shivered in the cold
एचआरटीसी बस का दरवाजा बंद नहीं होने से यात्री ठंड में ठिठुरते रहे। स्रोत :
सचित्र
विज्ञापन

हमीरपुर से बद्दी के लिए रवाना हुई बस के दरवाजे का सोकर था खराब
लोगों ने निगम प्रबंधन से की कार्रप्रणाली में सुधार की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। निगम की ओर से अपनी बसों की नियमित रूप से मरम्मत नहीं की जा रही है। इस कारण यात्रियों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों को सर्दियों के मौसम में ठंठ में ठिठुरते हुए सफर करना पड़ रहा है। सोमवार को एचआरटीसी की बस सुबह 7:30 बजे हमीरपुर से बद्दी वाया बिलासपुर रवाना हुई। पथ परिवहन निगम की बस के दरवाजे के सोकर में डिफेक्ट आ गया था । इस कारण बस का दरवाजा बंद नहीं हो रहा था। दरवाजा बंद न होने की सूरत में यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए सफर करना पड़ा। दरवाजा खुला होने के कारण ठंडी हवा सीधे यात्रियों तक पहुंच रही थी। यात्रियों ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को अपनी बसों की मरम्मत करनी चाहिए। कई बसों में शीशे नहीं होते हैं तो कई बसों में दरवाजे सही तरीके से बंद नहीं होते हैं। कई बसों की सीटें फटी होती हैं। लोगों ने परिवहन निगम से कार्यप्रणाली में सुधार करने की मांग उठाई है। बस अड्डा हमीरपुर प्रभारी रामलाल ने कहा कि निगम की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि एक बस के दरवाजे के सोकर में डिफेक्ट आ गया था। उसे ठीक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed