फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bus stand

बस अड्डा का निर्माण करने लिए भूमि चयन पर नहीं एक राय

Sat, 28 Nov 2020 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
bus stand
नादौन में नए बस अड्डा निर्माण के लिए परिवहन निगम व स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेत - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। उपमंडल नादौन में नए बस स्टैंड के निर्माण पर गतिरोध तेज हो गया है। शनिवार को नए बस स्टैंड के निर्माण पर आयोजित बैठक बेनतीजा रही। बस स्टैंड निर्माण के लिए परिवहन निगम ने शनिवार को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री तथा प्रबंधक संदीप कुमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए। नादौन के समिति हॉल में आयोजित इस बैठक में शहर के विभिन्न वर्गों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में उप डाकघर के निकट करीब 17 कनाल भूमि पर अड्डे का निर्माण हो या वर्तमान बस अड्डे के निकट स्थित खरीड़ी मैदान की करीब 19 कनाल भूमि पर सहमति बनाई। परंतु अपर बाजार के लोग उप डाकघर के करीब भूमि पर निर्माण के लिए तैयार नहीं हुए। इससे इंद्रपाल चौक से उप डाकघर तक ट्रैफिक बढ़ जाने का अंदेशा है। उनका तर्क था कि जो बस हमीरपुर से पंजाब या दिल्ली जाएगी इसे अनावश्यक एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। जबकि खरीड़ी मैदान स्कूल के नाम है। मैदान के संरक्षण के लिए रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन तथा मुस्कान फाउंडेशन ने लंबी लड़ाई लड़ी है। अब यह लोग इस मैदान को विभाग के नाम करने का कड़ा विरोध कर रहे हैं। एचआरटीसी अध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने सुझाव दिया कि एक कमेटी का गठन किया जाए। जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों को शामिल कर आम सहमति बनाई जाए। वहीं, एमडी संदीप कुमार ने कहा कि स्थानीय लोग जिस विकल्प पर हामी भर देंगे, वहीं बस अड्डे का निर्माण कार्य किया जाएगा। अग्निहोत्री ने कहा कि सहमति बनते ही बस अड्डा के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed