{"_id":"6a06247720c7ace3430138ba","slug":"bus-service-suspended-in-galod-after-7-pm-residents-face-inconvenience-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-193559-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ में शाम 7 बजे के बाद बस सेवा बंद, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ में शाम 7 बजे के बाद बस सेवा बंद, लोगों को हो रही परेशानी
Fri, 15 May 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 15 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। कस्बा गलोड़ से शाम 7 बजे के बाद बस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि के समय यात्रा करने वाले लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।
बस सेवा बंद होने के बाद लोग मजबूरी में निजी वाहनों या टैक्सियों का सहारा लेकर नादौन, सलौणी और हमीरपुर पहुंचते हैं। गलोड़ से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए भी कोई लंबी दूरी की रात्रि बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे नौकरीपेशा और अन्य कारणों से यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों में नरेश कुमार, करनैल सिंह, संतोष कुमार, आनंद शर्मा, रवीना, रितु और नेहा आदि ने बताया कि क्षेत्र की 15 पंचायतों के लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। आपात स्थिति में भी लोगों को निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे खर्च भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने निगम से मांग की है कि गलोड़ क्षेत्र से रात्रि बस सेवा बहाल की जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित मांग प्राप्त नहीं हुई है। यदि लोगों की मांग आती है, तो उस पर विचार किया जाएगा।