फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   burent affigy of ranjan

अनुराग पर टिप्पणी का भाजयुमो में आक्रोश, अधीर चौधरी के पुतले फूंके

Sun, 20 Sep 2020 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
burent affigy of ranjan
टौणी देवी में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
टौणी देवी/भोरंज/नादौन/हमीरपुर। जिलाभर के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने संसद में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की ओर से केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री व सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर पर की गई टिप्पणी का विरोध जताते हुए जगह-जगह कांग्रेस सांसद के पुतले फूंके। नादौन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अभिषेक जोशी और शुभम कपिल की अगुवाई में नादौन के इंद्रपाल चौक पर अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। इन्होंने कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को निंदनीय करार दिया है। कहा कि कांग्रेस स्वयं को देश की सबसे पुरानी पार्टी एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के दावे करती आई है, जबकि संसद की मर्यादा को अकसर उन्होंने भंग किया है, जोकि निंदनीय है।
विज्ञापन

वहीं, संसद में स्पीकर पर टीएमसी नेता की ओर से पक्षपात का आरोप लगाना भी निंदनीय एवं असंसदीय है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा में कराधान बिल पर चर्चा के दौरान अमर्यादित टिप्पणियों से सदन की सारी मर्यादा टूटी है। वहीं, भाजयुमो मंडल भोरंज ने भी शनिवार देर शाम भोरंज में अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। उधर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अजय रिंटू, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर व सुनील चौहान की अगुवाई में भाजयुमो सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष कपिल शामा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने टौणी देवी में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed