फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bull broken foundation stone

शरारती तत्वों ने नहीं, लावारिस बैलों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिका

Fri, 19 Aug 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड कार्यालय सुजानपुर की आधारशिला के गिरने की तफ्तीश पूरी कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शिलान्यास पट्टिका शरारती तत्वों ने नहीं तोड़ी है बल्कि लावारिस बैलों की लड़ाई में टूटी है। पुलिस ने इस संबंध में लोगों के बयान कलमबद्ध किए हैं।
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व वार्ड नंबर पांच में मुख्य सड़क के साथ विकास खंड कार्यालय का शिलान्यास किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैलों की लड़ाई में शिलान्यास पट्टिका का ढांचा गिरा है। 10 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर सुजानपुर में पशुपालन एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर यहां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में आए थे। इस दौरान उन्होंने सुजानपुर में विकास खंड कार्यालय के भवन का शिलान्यास किया था। करीब एक सप्ताह पहले देखा गया कि शिलान्यास पट्टिका गिर गई है। इसकी शिकायत संबंधित विभाग ने पुलिस थाना सुजानपुर में की थी। पुलिस ने गहनता से छानबीन की और पाया कि लावारिस बैलों की लड़ाई में शिलान्यास पट्टिका गिर गई थी। इस शिलान्यास पट्टिका के गिरने के बाद सुजानपुर भाजपा ने स्थानीय विधायक और कांग्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए। लेकिन पुलिस जांच में हकीकत कुछ और ही निकल कर सामने आई है। अब कांग्रेस आक्रामक हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कैप्टन ज्योति प्रकाश, लेखराज ठाकुर और जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा राजनीति करती आई है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। खैरी में गो अभ्यारण्य हैं, इसके बावजूद सड़कों पर लावारिस पशु घूम रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि छानबीन में पाया कि लावारिस बैलों की लड़ाई से पट्टिका का ढांचा गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed