फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Budget not found for bus stand in Sujanpur and Barsar

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर और बड़सर में बस स्टैंड के लिए नहीं मिला बजट

Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Budget not found for bus stand in Sujanpur and Barsar
हमीरपुर बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते हुए लोग
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने गृह जिला के तहत नादौन में प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक डिपो खोलने की बजट सत्र में घोषणा की। इसके साथ ही हमीरपुर मुख्यालय के सालों से लटके हुए बस स्टैंड को भी बस पोर्ट नया नाम देकर खूब वाहवाही लूटी। लेकिन सुजानपुर और बड़सर विस क्षेत्र के तहत बनने वाले दो बस अड्डों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया। हालांकि पांच मार्च को सुजानपुर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय होली मेले के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर में आधुनिक बस स्टैंड की घोषणा की थी। इसके बावजूद सुजानपुर बस अड्डे के लिए बजट का प्रावधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


विधायक राजेंद्र राणा के गृह विस क्षेत्र में वर्ष 2014 से बस स्टैंड की कवायद चल रही है। लेकिन अभी तक इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके। इसी तरह विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के गृह विस क्षेत्र बड़सर के तहत मैहरे में साल 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बस अड्डे का शिलान्यास किया था। यहां भी पिछले बारह सालों से बस अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया। सुजानपुर और बड़सर में बस अड्डे के अभाव में बसें सड़कों पर खड़ी हो रही हैं। साथ ही यात्रियों, बस चालकों एवं परिचालकों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पर रहीं। सबसे अधिक परेशानी रात के समय में रात्रि बस रूटों पर यहां बसें लेने में झेलनी पड़ रही है। वहीं हमीरपुर बस स्टैंड का शिलान्यास भी वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था। यहां बाइपास पर एचआरटीसी के नाम 72 कनाल भूमि ट्रांसफर हो चुकी है। खाली जगह पर उगे पेड़ों का कटान का काम भी हो चुका है। लेकिन बस स्टैंड कब बनेगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कोट्स-
सुजानपुर में बस अड्डे का निर्माण विधायक प्राथमिकता में शामिल है। बस अड्डे की लंबे समय से मांग है। इसके लिए प्रशासन को भूमि चिन्हित कर एचआरटीसी के नाम करने के निर्देश दिए हैं। बस अड्डे के लिए बजट का प्रावधान प्लानिंग हैड के तहत भी किया जा सकता है। जिस तरह यहां के लोगों को मिनी सचिवालय मिला है, वैसे ही बस अड्डे की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र राणा, विधायक विस क्षेत्र सुजानपुर

बस अड्डा प्राधिकरण के नाम पर जमीन ट्रांसफर करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। 2011 में जहां पर बस अड्डा बनाने का शिलान्यास हुआ, वह जगह तकनीकी कारणों से रिजेक्ट हो गई थी। अब कुछ दिन पहले ही बड़सर में अन्य स्थान पर बस अड्डा बनाने के लिए जमीन चयनित की गई है। राजस्व विभाग की ओर से जमीन की निशानदेही की गई है। जिससे कि बस अड्डा बनाने के लिए अधिक जमीन उपलब्ध हो सके। जल्द ही यहां पर आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
-इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक, विस क्षेत्र बड़सर
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed