{"_id":"232b477320fd7e7d4bbba4fe088e5e2b","slug":"budget-granted-for-hpssb-computer-lab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड में बनेगी कंप्यूटर लैब, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड में बनेगी कंप्यूटर लैब, काम शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के पास अब शीघ्र ही अपनी कंप्यूटर लैब होगी। बोर्ड कार्यालय के धरातल मंजिल पर यह कंप्यूटर लैब बनेगी। कंप्यूटर लैब के लिए सरकार से बजट मंजूर हो चुका है और कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
लैब में 31 कंप्यूटर स्थापित होंगे। इसके अलावा बोर्ड में जेनरेटर भी स्थापित होगा ताकि परीक्षाओं के संचालन के दौरान कोई बाधा न पड़े। कंप्यूटर लैब स्थापित होने के बाद कंप्यूटर टेस्ट और टंकण परीक्षा बोर्ड कार्यालय में हो सकेगी। अभ्यर्थियों को बड़ू में बहुतकनीकी कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
कंप्यूटर टेस्ट और टंकण परीक्षा में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए जेनरेटर किराये पर लेना पड़ता था। भले ही बिजली गुल हो या नहीं, जेनरेटर का भुगतान करना ही पड़ता था। कंप्यूटर लैब बनने के बाद अनावश्यक वित्तीय खर्च और बोर्ड कार्यालय से बाहर आने-जाने की दिक्कत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
चयन बोर्ड की धरातल मंजिल में कंप्यूटर लैब बनेगी। 31 कंप्यूटर और जेनरेटर स्थापित किए जाएंगे। कंप्यूटर टेस्ट एवं टंकण परीक्षाएं बोर्ड कार्यालय में ही होंगी।
- विजय कुमार, सचिव, अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, हमीरपुर