फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   broke the locks of Dhalot Panchayat house, stole cash, scattered documents

Hamirpur (Himachal) News: धलोट पंचायत घर के ताले तोड़ नकदी उड़ाई, दस्तावेज बिखेरे

Sat, 14 Oct 2023 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
broke the locks of Dhalot Panchayat house, stole cash, scattered documents
पंचायत घर धलोट में चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान। (स्रोत: संवाद)
ताल (हमीरपुर)। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत धलोट के पंचायत घर में वीरवार रात को चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने पंचायत घर धलोट के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले तोड़े और पंचायत घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के अंदर रखी पंचायत सचिव व प्रधान की 4 अलमारियों को तोड़ा और नकदी की तलाश में अलमारियों में रखे सरकारी रिकॉर्ड व कागजात बिखेर डाले।
विज्ञापन



इस दौरान अलमारी में रखी कुछ नकदी भी चुरा ली। ग्राम पंचायत धलोट की प्रधान ज्योति देवी ने बताया कि पंचायत चौकीदार ने शुक्रवार सुबह 9:30 बजे फोन करके बताया कि पंचायत घर के ताले टूटे हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर मुआयना करने पहुंची। प्रधान ज्योति देवी ने बताया कि पंचायत सचिव को इस बारे में सूचना दे दी है, वे ही बता सकते हैं कि सारे रिकाॅर्ड या दस्तावेज मौजूद हैं या चोरी हुए हैं। आधार केंद्र के दरवाजे पर लगा ताला भी टूटा हुआ है व आधार केंद्र के संचालक जसवंत सिंह के मुताबिक गल्ले में रखी सारी नकदी भी चोरी हुई है। बहरहाल पुलिस दल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन




संपादित: देश राज अत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed