फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brilliant students took an inspiring tour

Hamirpur (Himachal) News: मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रेरणादायक भ्रमण

Wed, 09 Oct 2024 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
गोविंद सागर झील के पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ प्वाइंट को नजदीक से निहारा
विज्ञापन

हमीरपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी के मेधावी विद्यार्थियों और खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्रों के लिए प्रेरणादायक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में अंडर-19 बाल वर्ग की जिला बैडमिंटन चैंपियन टीम, अंडर-19 बालिका वर्ग की वॉलीबाल उपविजेता टीम, एथलेटिक्स के राज्यस्तरीय खिलाड़ी और जिलास्तर पर पदक विजेता बॉक्सिंग और कुश्ती के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला बिलासपुर, बंदला गोविंद सागर झील के पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट का भ्रमण किया। छात्रों के साथ इस यात्रा में राजेश कुमार, विजय कुमार, सोनिका और कल्पना पाठशाला के शिक्षक भी शामिल थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत ने बताया कि यह भ्रमण राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के तहत आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य छात्रों को शैक्षिक क्षेत्र में अच्छे अंक प्राप्त करने और भविष्य में खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed