फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Breaking into the house, they stole cash and jewellery.

Hamirpur (Himachal) News: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चुराए

Sat, 16 May 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 16 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत खैंडा में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी, सोने के आभूषण और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ली। मामले में कमलेश कुमारी निवासी खैंडा ने शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता और उसके पति सेवानिवृत्त कर्मी हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 12 मई को शाम करीब 3:30 बजे अपने परिवार सहित पालमपुर गई थीं। यहां पर भी उनका मकान है। 14 मई को शाम करीब 5:30 बजे जब परिवार के साथ वापस घर पहुंचीं तो देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी।
विज्ञापन

वहीं, घर के अंदर बेडरूम में रखी अलमारी और अन्य सामान खुला पड़ा था और पूरा सामान बिखरा था। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा कमरे में रखे 50 हजार रुपये, एक अन्य पाउच में रखे 1000 रुपये, सोने की अंगूठी और कानों के कांटे चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोट

खैंडा में एक घर में चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article