{"_id":"6508401a7c48f2b2c10b70e6","slug":"break-piggy-bank-for-relief-fund-on-birthday-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8776-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जन्मदिन पर गुल्लक तोड़ राहत कोष में जमा करवाए 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जन्मदिन पर गुल्लक तोड़ राहत कोष में जमा करवाए 11 हजार
Tue, 19 Sep 2023 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 19 Sep 2023 05:46 AM IST
विज्ञापन
जोया पराशर अपने माता और पिता के साथ। स्रोत: संवाद
हमीरपुर। शिक्षक दंपति की इकलौती बेटी ने अपने जन्मदिवस पर आपदा पीड़ितों की मदद के लिए गुल्लक तोड़कर इसमें जमा 11 हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दी। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-दो की निवासी जोया पराशर की इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। जोया पराशर की माता पूजा पराशर हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल के पद पर सेवाएं दे रही हैं, जबकि पिता अनूप पराशर एक महाविद्यालय में पढ़ाने के बाद अब एक निजी कंपनी में सेवाएं दे रहे हैं।
जोया पराशर ने हाल ही में सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) उत्तीर्ण कर दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पाया है और बीए ऑनर्स अंग्रेजी की पढ़ाई कर रही है। सोमवार को जोया का जन्मदिन था। उसने सुबह माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों से जन्मदिवस के बधाई संदेश मिलने के बाद अपना गुल्लक तोड़ा और उससे निकले पैसे माता-पिता को थमाकर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाने के लिए कहा। इस पर माता-पिता ने ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में यह राशि जमा करवा दी।
जोया पराशर ने बताया कि इस बार भारी बारिश से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों के अपने बिछड़ गए हैं तो कइयों के आशियाने गिर गए। इसलिए जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री राहत कोष में यह छोटा-सा अंशदान दिया है। जोया ने कहा कि इससे पूर्व वह अपना जन्मदिन होटल या विभिन्न पर्यटक स्थलों पर अपने माता और पिता के साथ मनाती रही है, लेकिन इस बार प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर होटल-रेस्तरां में पैसे खर्च करने के बजाय प्रभावितों की मदद की सोची है।