फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brainstorming on preparations for by-election in Sujanupar today

Hamirpur (Himachal) News: सुजानुपर में उपचुनाव की तैयारियों पर मंथन आज

Mon, 01 Apr 2024 04:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
सुजानुपर में उपचुनाव की तैयारियों पर मंथन आज
विज्ञापन

उपचुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस की पहली बैठक

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार रहेंगे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर मंगलवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर की बैठक लेंगे। इसमें विधानसभा उप चुनाव पर मंथन किया जाएगा।


बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ सुजानपुर कांग्रेस के प्रभारी हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोरंज विधायक सुरेश कुमार भी मौजूद रहेंगे। कुछ दिन पहले ही बड़सर कांग्रेस की बैठक बड़सर कांग्रेस प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में हुई है। सुजानपुर में हाल ही राजेंद्र वर्मा को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। राजेंद्र वर्मा की नियुक्ति के बाद संगठन की यह पहली बैठक होगी। बैठक में पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर विशेष चर्चा होगी। वहीं बड़सर में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है लेकिन अभी तक नई कार्यकारिणी गठित नहीं हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि सुजानपुर ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक में चुनाव को लेकर विशेष चर्चा होगी। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। हिमाचल कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि पार्टी चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। सुजानपुर उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed