{"_id":"684b2bc22099a5a4c60f0faa","slug":"bomb-blasts-used-to-happen-during-congress-rule-bjp-accelerated-development-satti-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-158285-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस राज में होते थे बंब ब्लास्ट, भाजपा ने विकास को गति दी : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस राज में होते थे बंब ब्लास्ट, भाजपा ने विकास को गति दी : सत्ती
Fri, 13 Jun 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक ऊना सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में देशभर में आंतकी बंब ब्लास्ट कर हमले करते थे। मुंबई तक आंतकवादी पहुंचते थे।
होटल हमीर में आयोजित पत्रकार वार्ता के सतपाल सत्ती ने कहा कि 11 साल केंद्र सरकार के बेमिसाल रहे हैं और इस दौरान सभी वर्ग का कल्याण किया है। कांग्रेस सरकार के अब तक के जितने भी कार्यकाल हुए उनमें विकास कार्यों को लकवा मार गया था, लेकिन वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा हर वर्ग का ख्याल रखा गया और देश में विकास ने गति पकडी है।
उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में गरीब की सेवा कैसे करनी है और वंचितों का सम्मान करने का लक्ष्य मोदी सरकार ने रखा है। देश के अंदर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए अन्न योजना दी जा रही है। देश से गरीबी को मिटाने का भरसक प्रयास चल रहा है। आगमी 21 जून को भाजपा विश्व योग दिवस मनाएगी और 23 जून को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का दिवस मनाया जाएगा और 25 जून 1977 को आपातकालीन लगाने पर काला दिवस के तौर पर प्रदेश भर में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के विभिन्न कार्यक्रम चले हुए हैं और भाजपा हर साल रिपोर्ट कार्ड बनाती है। इस बार 11 साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा विधायक इंदद्रत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा के अलावा पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, विजय पाल सोहारू भी मौजूद रहे।