फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bolero collided with the wall of the house

मकान की दीवार से टकराई बोलेरो

Mon, 05 Jul 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बिझड़ी-महारल मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी स्किड होकर मकान की दीवार से टकरा गई। गाड़ी के टकारने से घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही यहां सोलर लाइट के खंभे को भी नुकसान पहुंचा है। बिझड़ी-महारल मार्ग पर आयदिन वाहन स्किड हो रहे हैं। पंचायत घर से मात्र कुछ दूरी पर ही पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां सड़क पर पानी खड़ा रहता है। विभाग ने सड़क पर सीमेंट टाइल्स लगाई हैं। लेकिन सीमेंट टाइल लगाने के बावजूद भी पानी की निकासी ठीक नहीं हो पा रही है। सड़क के बीचों-बीच पानी खड़ा रहता है। पानी की निकासी उचित तरीके से नहीं होने के कारण यहां पर सड़क पर फिसलन हो गई। इससे सड़क किनारे घरों को आयदिन दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। वहीं, बिझड़ी पुलिस के अनुसार ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता का कहना है कि लोग वहां पर पानी निकासी नाली बनाने के लिए जगह नहीं दे रहे हैं। इसके चलते पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed