फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Board imposed fine of Rs 1.30 lakh on electricity theft

Hamirpur (Himachal) News: बिजली चोरी पर बोर्ड ने लगाया 1.30 लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 10 Oct 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड की सर्विस लाइन पर कुंडी लगाकर घर के लिए किया था बिजली का जुगाड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। बिजली बोर्ड नादौन ने बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। बोर्ड ने नादौन शहर में ऐसे ही एक और मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख से भी अधिक जुर्माना लगाया है। बोर्ड के अधिशासी अभियंता करणवीर सिंह की अगुवाई में एसडीओ अक्षय कुमार सहित कर्मचारियों ने शहर के वार्ड एक में दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। यहां आरोपी ने बोर्ड की सर्विस लाइन पर कुंडी लगाकर घर के लिए बिजली का जुगाड़ किया था। बोर्ड ने मौके पर ही घर का मीटर काट दिया और परिवार को 1,30, 377 रुपये का जुर्माना लगाया।

इससे पूर्व चार अक्तूबर को भी बोर्ड ने ऐसे ही दो मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब पौने दो लाख और एक लाख रुपये का जुर्माना दो लोगों को लगाया था। अभी तक बोर्ड ने बिजली चोरी के चार मामले पकड़े हैं। इनमें से तीन मामलों में जुर्माना लगाया गया है जबकि एक मामले में कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता करणवीर सिंह ने कहा कि बोर्ड के निरीक्षण के दौरान बिजली की चोरी पकड़ी गई है तथा आरोपियों को जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed