फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BLOs are verifying voters by going door to door: DC

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं बीएलओ : डीसी

Thu, 29 Aug 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 8 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन

मतदाताओं की धुंधली या खराब फोटो की जगह रंगीन फोटो भी की जा रही अपलोड

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की अशुद्धियों को दुरुस्त करने और इनके नवीनीकरण के लिए 20 अगस्त से आठ सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं तथा मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को दुरुस्त करने के लिए प्रारूप-8 भर रहे हैं। एक अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे युवाओं और किन्हीं कारणों से छूटे अन्य लोगों के नाम दर्ज करने के लिए प्रारूप-छह और प्रारूप-आठ भरे जा रहे हैं। यह अधिकारी अगले वर्ष की पहली अप्रैल, पहली जुलाई और पहली अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे भावी मतदाताओं की पहचान करके उनकी सूची भी तैयार कर रहे हैं।

अमरजीत सिंह ने कहा कि किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं, मृतकों और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाने के लिए प्रारूप-सात के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। अगर किसी दिव्यांग मतदाता की पहचान मतदाता सूची में पहले से दर्ज नहीं है, तो उसकी जानकारी बूथ लेवल अधिकारी प्रपत्र-आठ पर एकत्रित कर रहे हैं तथा मतदान केंद्र भवन की फोटो व अन्य जानकारी अपलोड कर रहे हैं। मतदाता सूचियों में मतदाताओं की धुंधली या खराब फोटो की जगह रंगीन फोटो भी अपलोड की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे मतदाताओं के सत्यापन के दौरान बूथ लेवल अधिकारी को अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार की जा सकें तथा इनमें सभी पात्र लोगों के नाम शामिल किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed