फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Blood donation camp organized in memory of martyr Ankush Thakur

Hamirpur (Himachal) News: बलिदानी अंकुश ठाकुर की याद में लगाया रक्तदान शिविर

Wed, 18 Jun 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Jun 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। गलवान घाटी में भारत-चीन सेना में हुई मुठभेड़ में बलिदान हुए अंकुश ठाकुर के बलिदानी दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान अंकुश के बलिदान को याद किया गया। शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ोहता में लगाया गया। इमसें 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

वहीं बलिदानी अंकुश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अंकुश ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंकुश ठाकुर के पिता अनिल कुमार, उनकी माता ऊषा रानी व उनकी दादी व छोटे भाई ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक व सैनिकों ने शिरकत कर बलिदानी अंकुश ठाकुर की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सेवा मेडल चेरिटेबल ट्रस्ट ने स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed