फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   blast at electric sub satation

सब स्टेशन में ब्लास्ट, चार घंटे ब्लैक आउट

Sun, 05 Jun 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
जिला में रविवार को करीब चार घंटे ब्लैक आउट रहा। जानकारी के अनुसार अणु स्थित 132/31 केवी बिजली सब स्टेशन में रविवार दोपहर करीब एक बजे जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। अचानक हुए ब्लास्ट से बोर्ड कर्मचारी भी स्तब्ध रह गए। इससे चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। ब्लास्ट होते ही तारों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण बिजली सब स्टेशन के एक उपकरण ने आग पकड़ी है। आग पकड़ते ही सब स्टेशन में जोरदार धमाका हुआ। धमाके से निकली आग की चपेट में अन्य उपकरण भी आ गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होता देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

    घटना की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक बिजली उपकरणों की मरम्मत नहीं की जा सकी थी। बिजली सब स्टेशन में धमाका होने की वजह से जिला की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली बोर्ड ने अन्य जिलों के सब स्टेशन से लाइनों को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की। उपकरण की मरम्मत होने तक अन्य सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। नादौन में भी देहरा सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बहाल की गई है। इसी तरह जिला के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका इतना जबरदस्त था कि अगर कोई व्यक्ति सब स्टेशन के नजदीक होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यान:
132/31 केवी बिजली सब स्टेशन अणु में गर्मी के कारण उपकरण ने आग पकड़ ली। इस कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। खराब हुए उपकरण की मरम्मत की जा रही है। मरम्मत होने तक अन्य बिजली सब स्टेशनों से बिजली बहाल की जाएगी।
-संजय दीवान, अधीक्षण अभियंता बिजली बोर्ड हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed