{"_id":"662bab73708d029a8103429f","slug":"bjps-panna-pramukh-conference-in-badu-today-anurag-will-be-present-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126417-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़ू में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आज, अनुराग रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़ू में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आज, अनुराग रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
बड़ू में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में शनिवार को प्रस्तावित पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं हमीरपुर विधानसभा के प्रभारी महेंद्र धर्माणी, विधायक हमीरपुर आशीष शर्मा और मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन 27 अप्रैल को हमीरपुर जिला मुख्यालय के पास बडू कस्बे में होगा। इसमें विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निवर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के पदाधिकारी तैयारी का जायजा ले रहे हैं व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास कार्य किए हैं उससे आम जनता काफी लाभान्वित हुई है। भाजपा चुनाव अभियान में लगातार जनसंपर्क बनाए हुए है एवं बूथ स्तर से रिपोर्ट तलब की जा रही है।