फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP's membership campaign will be intensified from today

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा का सदस्यता अभियान आज से तेज किया जाएगा

Tue, 01 Oct 2024 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर में सदस्यता अभियान को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष देशराज की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। भारतीय जनता पार्टी एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विश्व की सबसे बड़े पार्टी भारतीय जनता पार्टी में हर 6 वर्ष के बाद सदस्यता अभियान चलाया जाता है। करीब 16 लाख के लक्ष्य को हिमाचल प्रदेश में रखा गया है। अभी तक 9 लाख सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा गया है। हमीरपुर जिला में यह आंकड़ा प्रत्येक मंडल स्तर पर 25000 रखा गया है। मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देस्टा ने कार्यककर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक सुजानपुर राजेंद्र राणा, विधायक बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, विधायक हमीरपुर आशीष शर्मा, पूर्व विधायक भोरंज अनिल धीमान, पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed