फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP's double face exposed by blocking women's honor fund: Pushpendra

महिलाओं की सम्मान निधि को रोक भाजपा का दोगला चेहरा आया सामने : पुष्पेंद्र

Sun, 24 Mar 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत शासन के वार्ड नंबर चार में हमीरपुर कांग्रेस की ओर से जन जागरण अभियान चलाया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी पांच गारंटियों को एक साल के भीतर पूरा कर दिखाया है। कांग्रेस हमेशा आम जनता के हित के लिए कार्य करती है। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि भाजपा का दोगला चेहरा उस समय सामने आया, जब वह महिलाओं को दिए जाने वाली इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि को रोकने के लिए चुनाव आयुक्त के द्वार पहुंचे। जबकि, यह योजना पहले से ही लाहौल स्पीति में जारी है और इस बजट में हिमाचल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए इसे घोषित किया है। इसके बावजूद महिलाओं की इस राशि को भाजपा ने चुनाव आयोग के सामने बंद करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed