फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP will make election conch sound from CM Sukhu's home district

Hamirpur (Himachal) News: सीएम सुक्खू के गृह जिले से भाजपा करेगी चुनावी शंखनाद

Mon, 01 Apr 2024 03:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
आठ अप्रैल को एक मंच पर जुड़ेंगे भाजपा के कई बड़े दिग्गज
विज्ञापन


लंबे समय के बाद मंच साझा करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और जयराम

भाजपा नेताओं का रैली में हजारों की भीड़ जुटाने का दावा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल रहेंगे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजनीतिक दिग्गजों वाले संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भाजपा सीएम सुक्खू के गृह जिला से आठ अप्रैल को चुनावी शंखनाद करेगी। कांग्रेस सरकार के विधायक दल में सेंध लगाने के बाद प्रदेश में भाजपा की यह पहली बड़ी रैली होगी। रैली को लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लंबे समय के बाद मंच साझा करेंगे। रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल मौजूद रहेंगे।

इस रैली में कांग्रेस से बागी हुए नेताओं और आजाद विधायक आशीष शर्मा पर भीड़ जुटाने का दारोमदार रहेगा। भाजपा प्रत्याशी सुजानपुर से राजेंद्र राणा व बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल व हमीरपुर से आशीष शर्मा भाजपा में शामिल होने के बाद भीड़ जुटाने का प्रयास कर चुनावी हुंकार भरेंगे। बेशक निर्दलीय विधायक का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से स्वीकार नहीं किया गया है लेकिन हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में सबसे अधिक चार विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित हैं। हमीरपुर के सुजानपुर व बड़सर और ऊना के कुटलैहड़ व गगरेट में उपचुनाव होंगे। इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने कांग्रेस के बागियों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में यहां सियासी समीकरण भी पूरी तरह से उलझ गए हैं। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में दिग्गजों की भरमार है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस सीट से ताल्लुक रखते हैं, जबकि प्रदेश के सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी इस क्षेत्र से आते हैं।
विज्ञापन






भाजपा का प्रत्याशी मैदान में, कांग्रेस को इंतजार

भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को गत 13 मार्च को भाजपा टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार चुकी है। भाजपा बड़ी रैली की तैयारियों में जुटी है, वहीं कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशी के चयन को लेकर उलझन बनी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी तक चुनावी दूल्हे का इंतजार है। लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा ने कांग्रेस के बागियों को टिकट थमा कर चुनावी रण में उतार दिया है। उपचुनाव को लेकर भी कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन को लेकर अभी सर्वे तक बात पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रैली कांग्रेस के बागियों और आजाद विधायक की परीक्षा

इस रैली को लेकर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा और इंद्रदत्त लखनपाल तथा विधायक आशीष शर्मा का अहम जिम्मा रहेगा। भीड़ जुटाने को लेकर तीनों नेताओं की सियासी परीक्षा होगी। भाजपा संगठन के लिए भीड़ जुटाना चुनौती नहीं है लेकिन इस रैली में यह जिम्मा सीधे तौर पर हाल ही में पार्टी में शामिल हुए नेताओं पर रहेगा। सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा व विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि हजारों लोग रैली में जुटेंगे। इस रैली से चुनावी शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के डर से निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करने से पीछे हट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed