फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP supported Praveen's victory from Zilla Parishad Ward Baghera, celebrated

Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा से भाजपा समर्थित प्रवीन की जीत, मनाया जश्न

Tue, 01 Oct 2024 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Oct 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
BJP supported Praveen's victory from Zilla Parishad Ward Baghera, celebrated
जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा सीट पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रवीन कुमार अपने सम
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रवीन कुमार ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्यार चंद को 41 मतों से हराया। सोमवार को बाल स्कूल सुजानपुर में मतगणना पूरी हुई। प्रवीन कुमार ने 1964 मत हासिल किए, जबकि प्यार चंद को 1923 मत प्राप्त हुए। जीते हासिल करने के बाद प्रवीन कुमार ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा नेता राजेंद्र राणा के घर पहुंचकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिला परिषद उपचुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्य़ाशियों के बीच रहा। भाजपा-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के अन्य प्रत्याशियों में कुलदीप सिंह को 526, प्रकाश चंद को 585, संजय वर्मा को 427, सचिन राणा को 218, सुभाष चंद को 1127 मत मिले और सुभाष चंद पुत्र विद्याधर को 305 मत मिले। 30 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। 60 वोट अवैध घोषित किए गए। उपचुनाव में कुल 7165 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन

मतगणना की शुरूआत से ही भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर बनी हुई थी। लोगों की निगाहें चुनाव परिणाम पर थी। पूर्व में कैप्टन रणजीत सिंह राणा बगेहड़ा वार्ड से पार्षद थे। मगर उनके कांग्रेस में शामिल होने और विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हुई थी। ऐसे में कांग्रेस विधायक की साख भी जिला परिषद के उपचुनाव में दांव पर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ पूर्व विधायक राजेंद्र राणा जो कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, ने भी इस उपचुनाव में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ी। क्योंकि विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पहला बड़ा उपचुनाव जिला परिषद और सुजानपुर नगर परिषद में पार्षद का उपचुनाव हुआ। भाजपा मंडल ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में संगठित होकर दोनों उपचुनाव में जीत दर्ज की है।


पांच राउंड में हुई मतगणना

जिला परिषद के उपचुनाव के लिए चार राउंड में मतगणना होनी थी। मगर चार राउंड में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्यार चंद के मत भाजपा समर्थित प्रत्याशी से कम थे। वह मतगणना से संतुष्ट नहीं हुए और दोबारा मतगणना करवाई। उसके बाद भी प्यार चंद जीत हासिल नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed