{"_id":"5f2996e88ebc3e3cf96f64bb","slug":"bjp-struggle-for-ram-mandir-hamirpur-hp-news-sml3406597183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनेक बाधाएं पार कर अब होगा सालों का सपना साकार : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनेक बाधाएं पार कर अब होगा सालों का सपना साकार : धूमल
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन और मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने के लिए देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अनेकों बाधाएं पार कर अब वर्षों का सपना साकार होने जा रहा है। इसलिए हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं। यह दिन देखने का अवसर हमारे जीवन में ऐसे ही नहीं आ गया, इस सपने को साकार करने के लिए कई महान आत्माओं ने अपने जीवन तक खपा दिए हैं।
मंदिर निर्माण के लिए लड़ी गई लड़ाई में भी कई वीरों ने अपने जीवन कुर्बान कर दिए। मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही उन सभी कुर्बानी करने वाले वीरों की आत्माओं को तृप्ति मिलेगी। पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए धूमल ने कहा कि सन 1989 के वे पल जब याद आते हैं तो रोमांचित कर देते हैं, तब हिमाचल के पालमपुर में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई और इसमें प्रस्ताव डाला गया कि राम मंदिर निर्माण की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके बाद तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने पूरे देश में रथ यात्रा निकालकर राम मंदिर निर्माण की अलख जन-जन में जगाई थी। राम मंदिर राष्ट्रीय अखंडता और एकता का प्रतीक बन भारत वर्ष की पहचान बनेगा।