फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP's preparations started for assembly elections: Dhumal

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी शुरू : धूमल

Sat, 10 Sep 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP's preparations started for assembly elections: Dhumal
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर में एक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाते ह? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश में भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है। सब जगह चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार दोपहर को हमीरपुर विधानसभा के कोहली में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सवों को विपक्ष की ओर से फिजूलखर्ची का नाम देने के सवाल पर धूमल ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने और हिमाचल प्रदेश की स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में सरकार कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
विज्ञापन

इस पर विपक्ष की ओर से अंगुली उठाना ठीक नहीं है। हालांकि, विपक्ष का यही काम होता है। हम कामना करते हैं कि हम यूं ही उत्सव मनाते रहें और विपक्ष यूं ही अंगुली उठाता रहे। सुजानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली न होने के सवाल पर कहा कि इसी माह प्रधानमंत्री हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बिलासपुर के एम्स का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में एक ही महीने में दो-दो कार्यक्रम एक ही संसदीय क्षेत्र में हो पाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत की। इस अवसर पर भोरंज से पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, सुशील सोनी, प्यारे लाल शर्मा, हरीश शर्मा, अनिल कौशल, अजय शर्मा, अंकुश दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed