फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP members remembered former Prime Minister Bharat Ratna Atal

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल को भाजपाइयों ने किया याद

Tue, 26 Dec 2023 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP members remembered former Prime Minister Bharat Ratna Atal
भाजपा मंडल सुजानपुर के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देत हुए।
सुजानपुर/भोरंज/हमीरपुर। जिलाभर में सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुजानपुर भाजपा मंडल की तरफ से टौणीदेवी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि हिमाचल के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल को अहम योगदान दिया है। पहाड़ी राज्य के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नियम बदल दिए थे। सुजानपुर की ग्राम पंचायत जोल पलाही पंचायत रंगड़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा , ग्राम पंचायत चबूतरा ओर रंगड़ में एससी मोर्चा उपाध्यक्ष सोनू भगवान पूर्व प्रधान ओंकार चंद पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार बूथ अध्यक्ष विनोद, संतोष कुमार, भाजपा मंडल मीडिया सह प्रभारी राजेश्वर कटोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, भोरंज में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी भोरंज मंडल की त्रैमासिक बैठक भी हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर के नेतृत्व में जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने अलट बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सदर भाजपा मंडल हमीरपुर की तरफ से भी जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह प्रभारी सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed