फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP in-charge Khanna groped the pulse of the workers

भाजपा प्रभारी खन्ना ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

Fri, 16 Sep 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP in-charge Khanna groped the pulse of the workers
कांगू में भाजपा नेता रघुवीर ठाकुर के घर पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना को सम्मानि? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। कांग्रेस झूठे वादे करती है और आप का दिल्ली, पंजाब का भ्रष्टाचार मॉडल पूर्णता फेल हो गया। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। वीरवार को हमीरपुर दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए यह बात कही। पहले दिन प्रदेश प्रभारी हमीरपुर जिला के कई जगहों पर गए और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने नादौन के बेला कस्बा में डॉ. अशोक शर्मा (आयुर्वेद के पूर्व ओएसडी) से मुलाकात की। इसी कड़ी में उन्होंने शहरी इकाई की मीटिंग नादौन में ली, जिसमें सभी पार्षद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ओबीसी नेता प्रभात चौधरी से मुलाकात की। गौरी मठ दंगढ़ी में महंत से मिले व वहां पर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने दोपहर का भोजन कांगू स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर रघुवीर सिंह के घर पर किया। शहरी भाजपा इकाई अध्यक्ष राजकुमार सौंधी के घर वार्ड दो में आयोजित हुई बैठक के दौरान खन्ना ने कहा कि 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन से लेकर 24 सितंबर तक सामाजिक सप्ताह मनाया जाएगा। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी युवा मोर्चा की विशाल रैली को संबोधित करने के लिए कोई प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के मंडी में आ रहा है। इसके बाद वह बिहारीलाल पूर्व जिला परिषद के घर उनसे मिलने पहुंचे। हमीरपुर के एनजीओ भवन में फेडरेशन की बैठक ली।
विज्ञापन

हमीरपुर के ही जमली धाम में उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उसके बाद वह गसोता महादेव मंदिर में माथा टेका व महंत से मुलाकात की। शाम को समीरपुर में बूथ स्तर की बैठक कर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के साथ रात्रि भोज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed