फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP honored Panch Parmeshwar in Nadaun and Hamirpur

भाजपा ने नादौन और हमीरपुर में सम्मानित किए पंच परमेश्वर

Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP honored Panch Parmeshwar in Nadaun and Hamirpur
भाजपा के पंच परमेश्वर कार्यक्रम में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन/हमीरपुर। भाजपा ने रविवार को नादौन और हमीरपुर में पंच परमेश्वर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस समारोह में जनता की ओर से चुने हुए जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इन्हें सम्मानित भी किया गया। नादौन में प्रशिक्षण के दौरान एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लाभकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाए, जिससे कोई भी वर्ग इससे वंचित न रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा जो कांग्रेस सरकार के समय में 80 वर्ष हुआ करती थी, उसे पहले 70 फिर 65 और अब 60 वर्ष कर दिया है। इसके उपरांत उन्होंने हिम केयर योजना एवं आयुष्मान योजना, सौभाग्य कन्यादान योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना, उज्ज्वला एवं गृहिणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभकारी लोगों को भरपूर फायदा मिले, यह सब आप सब के सहयोग से ही पूर्ण होगा। गांव के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed