फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp good step for corona manegment

कोरोना से निपटने के लिए बूथ स्तर पर हुए सराहनीय प्रयास : कमलेश

Sun, 17 May 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधायक कमलेश कुमारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ग्राम केंद्र अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों की बैठक के बाद पन्ना प्रमुखों की बैठकें शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बराड़ा बूथ के पन्ना प्रमुखों से बातचीत की। बैठक में 28 पन्ना प्रमुखों में से 26 मौजूद रहे। कांफ्रेंसिंग में मंडल के अध्यक्ष देशराज शर्मा, मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर और इस ग्राम केंद्र के प्रभारी जिला महामंत्री अभयवीर लवली और बराड़ा बूथ से संबंध रखने वाले प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में बूथ अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि कोविड-19 के दौरान पात्र परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई राशि के अलावा बराड़ा बूथ पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री अवयवीर सिंह लवली व प्रदेश संयोजक अनिल परमार ने भी विधायक की ओर से कोविड-19 के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मास्क बनाने के कार्य से प्रेरित होकर आज पूरे देश में मास्क बन रहे हैं और स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हें बधाई दी है। मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस का उद्देश्य अपने प्रत्येक कार्यकर्ता से इस संकट काल के दौरान बातचीत करना है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ही जन समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि पन्ना प्रमुख सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। प्रत्येक कार्य बूथों पर बूथ अध्यक्ष की अगुवाई में पन्ना प्रमुखों के माध्यम से कार्यान्वित होते हैं। इस संकट काल के दौरान बराड़ा बूथ में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से आग्रह किया कि सरकार ने आवश्यक कार्यों के लिए छूट दी है और हमें अपने सारे कार्य करते हुए सावधानी को अपनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed