फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP congratulated Team India on becoming T-20 World Champion

Hamirpur (Himachal) News: टी-20 विश्व चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को भाजपा ने दी बधाई

Sun, 30 Jun 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पूरे विश्व में लोहा मनवाया : अनुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की रोमांचक जीत पर खुशी का इजहार करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। एचपीसीए के पूर्व सचिव और भाजपा के प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, पार्टी प्रवक्ता एवं विधायक रणजीत शर्मा, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, दिलीप ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, लोकेंद्र और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य तेज प्रकाश चोपड़ा व अन्य भाजापा नेता इस जीत पर गदगद हैं। भारत ने 17 वर्षों के बाद टी-20 विश्व कप जीता है। इसमें सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा है। वहीं, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने भारतीय क्रिकेट टीम की इस बड़ी जीत पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर विन्नी, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और अन्य सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के प्रबंधन ने भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना लोहा पूरे विश्व में मनवाया है। उन्होंने बीसीसीआई के कोच राहुल द्रविड़, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और पूरी इंडियन क्रिकेट टीम को भी विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed