{"_id":"63a4a0c2eb81ee56d92713c1","slug":"bjp-angry-over-cancellation-of-decisions-of-jairam-government-hamirpur-hp-news-sml431653047","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जयराम सरकार के फैसलों को निरस्त करने पर भड़की भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जयराम सरकार के फैसलों को निरस्त करने पर भड़की भाजपा
विज्ञापन
भोरंज की पूर्व विधायक व अन्य एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में जयराम सरकार के कार्यकाल में अधिसूचित विभिन्न सरकारी कार्यालयों को सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार की ओर से बंद करने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। वीरवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल भोरंज ने वीरवार को अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस सरकार की ओर से भोरंज में बंद किए गए विभिन्न संस्थानों के विरोध में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक कमलेश कुमारी और डॉक्टर अनिल धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस्सी चौक पर संस्थान बंद करने के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम कार्यालय तक गए।
मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, अनिल धीमान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कई संस्थान भोरंज में खुले थे। इनमें बिजली बोर्ड का डिवीजन, सब डिवीजन, लदरौर जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन समीरपुर, भरेड़ी पीएससी का दर्जा बढ़ाकर सीएससी का दर्जा दिया गया था। इसके अलावा पंजोत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और करहा स्वास्थ्य सब सेंटर खोला गया था। यह पूर्व विधायक कमलेश कुमारी की बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते ही बदले की भावना से इन सब संस्थानों को बंद कर दिया है।
मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से निवेदन किया है कि जनहित में पुन: इन सभी संस्थानों को खोला जाए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवराज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मदन कौशल, सुरजीत ठाकुर, प्रदेश एससी मोर्चा सदस्य राजकुमार, मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश मंडल, सचिव प्रमिला, अजय वशिष्ट, सोशल मीडिया प्रभारी रजत, जिला सचिव अनिल परमार और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।