फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bilaspur winner in state level inter college kabaddi competition

Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर विजेता

Sat, 26 Oct 2024 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
भोरंज महाविद्यालय के खिलाड़ी पहली बार कबड्डी में बने उपविजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में संपन्न राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर ने भोरंज महाविद्यालय को कड़े मुकाबले में हरा दिया है। बिलासपुर विजेता और भोरंज महाविद्यालय उपविजेता बना है। भोरंज महाविद्यालय की टीम के कोच एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि भोरंज महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक मैच जीते हैं लेकिन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भोरंज महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने सरस्वती नगर रोहडू को 40-18 के अंतर से हराया है। इसी तरह राजगढ़ को 43-42 के अंतर से पराजित किया। इसके अलावा नेरवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच में भोरंज ने ऊना महाविद्यालय को 26-13 के एक तरफा मुकाबले में पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में बिलासपुर और भोरंज की टीम का कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें बिलासपुर नेे भोरंज को 34-25 के अंतर से हरा कर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। इससे भोरंज महाविद्यालय पहली बार कबड्डी खेल में उपविजेता बना है। उन्होंने बताया कि 22 से 26 अक्तूबर को राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में हुई अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में 77 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया है। भोरंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने टीम कोच और खिलाड़ियों को उपविजेता बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed