फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhota's building worth Rs 35 lakhs has fallen into disrepair in 14 years, raising questions about its maintenance.

Hamirpur (Himachal) News: भोटा में 35 लाख का भवन 14 साल में जर्जर, रखरखाव पर उठे सवाल

Sun, 26 Apr 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 26 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bhota's building worth Rs 35 lakhs has fallen into disrepair in 14 years, raising questions about its maintenance.
नगर पंचायत भोटा के तहत बहु उद्देशीय भवन के छत से उखड़ा प्लास्टर। संवाद
भोटा/बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के तहत वर्ष 2011 में 35 लाख रुपये की लागत से बना तीन मंजिला बहुद्देश्यीय भवन महज 14 वर्षों में ही जर्जर हालत में पहुंच गया है। भवन की छत से प्लास्टर उखड़ने लगा है और कई स्थानों पर सरिया भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो भवन खंडहर में तब्दील हो जाएगा। देखरेख के अभाव में लाखों रुपये की लागत से बना यह भवन बेकार होता नजर आ रहा है।
इस भवन का निर्माण क्षेत्र में अतिरिक्त आय स्रोत विकसित करने और स्थानीय लोगों को बैठकों, कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा देने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें आठ कमरे और एक बड़ा हॉल बनाया गया था, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर तहसील कार्यालय संचालित है।
विज्ञापन

हालांकि निर्माण के बाद से ही इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाया है। कमरे खाली पड़े हैं और किराये पर देने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ सकी है। वहींए बड़े हॉल का भी उपयोग नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय के साथ रखरखाव के अभाव में भवन की स्थिति लगातार बिगड़ती गई है। दीवारों में दरारें, टूटे शीशे और गिरता प्लास्टर इसकी खराब हालत को दर्शा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भवन की जल्द मरम्मत और उचित उपयोग सुनिश्चित करने की मांग की है।



कोट :

चुनाव के बाद भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। इसे उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप उपयोग में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि नगर पंचायत को आय भी हो सके और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिल सकें। -सपना सोनी, पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत भोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article