{"_id":"68892379d6ed116cc90f9254","slug":"bhota-school-first-among-16-pm-shri-schools-of-the-district-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-162422-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिले के 16 पीएमश्री स्कूलों में भोटा स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिले के 16 पीएमश्री स्कूलों में भोटा स्कूल प्रथम
Wed, 30 Jul 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
भोटा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के साथ अध्यापक। स्रोत संस्थान
भोटा(हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांचवें वर्ष के समागम पर वर्चुअल बैठक हुई। बैठक स्कूल प्रधानाचार्य सनम की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में पीएमश्री योजना के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि जिला के 16 पीएमश्री स्कूलों में भोटा स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पीएमश्री स्कूलों में भोटा स्कूल को वर्षभर हुई गतिविधियों में साफ-सफाई और विद्यार्थियों की संख्या सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर यह स्थान मिला है। स्कूल में आगामी पांच वर्षों के लिए विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए बजट जारी होगा।
वहीं, बैठक में भारतीय शिक्षा मंत्रालय के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांच वर्ष की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारियां दिखाईं। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को बढ़ावा देते हुए विदेशी विश्वविद्यालयों से शिक्षा को जोड़ने वाले लक्ष्यों के बारे में जानकारी साझा की। इस मौके पर सेवानिवृत्त एसडीएम नरेश ठाकुर, शकुंतला रामो, मीनाक्षी, बबली, आदर्श लखनपाल सहित अन्य मौजूद रहे।