फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhoranj College library will be ready in November

Hamirpur (Himachal) News: नवंबर में तैयार होगा भोरंज कॉलेज का पुस्तकालय

Thu, 16 Oct 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bhoranj College library will be ready in November
राजकीय महाविद्यालय भोरंज का नया पुस्तकालय ब्लॉक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज के विद्यार्थियों को नवंबर में नए पुस्तकालय की सुविधा मिल सकती है। पुस्तकालय ब्लॉक का करीब 90 फीसदी काम पूर्ण हो चुका है।
लोक निर्माण विभाग का दावा है कि 15 से 20 दिनों के भीतर निर्माण पूर्ण हो जाएगा। रूसा के तहत इस निर्माण कार्य पर करीब एक करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। हालांकि भोरंज महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पहले से ही पुस्तकालय की सुविधा है, लेकिन इस पुस्तकालय में करीब 40 विद्यार्थियों के ही बैठने की सुविधा है। इस कारण कुछ विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

वहीं, विद्यार्थियों की संख्यात बढ़ने के चलते पुस्तकालय के विस्तार की उठी मांग को पूरा किया जा रहा है। इस पुस्तकालय में बेहतरीन किताबों के साथ-साथ इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी होगी। कॉलेज प्रबंधन प्रयास कर रहा है, इसे पब्लिक पुस्तकालय के रूप में तबदील किया जाएगा। इससे अन्य लोग भी आसानी से यहां पर पढ़ पाएंगे। इस बारे में बैठक कर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed